भारतीय नेतृत्व से सामरिक वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि उनका देश भारत-पाक संबंधों के बारे में अपने को थोपेगा नहीं, हालांकि उन्होंने यह माना कि आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में पाकिस्तान की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
भारत यात्रा के पहले चरण के तहत उन्होंने 26 घंटे मुंबई में बिताए और वहां का उनका कार्यक्रम मुख्यत: व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर केन्द्रित रहा। आज दोपहर मुंबई से दिल्ली पंहुचने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रोटोकोल से हटते हुए हवाई अड्डे जाकर उनका स्वागत किया। मुंबई के व्यस्त कार्यक्रम के बीच ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल आज स्कूली बच्चों के साथ नृत्य में शामिल हुए। बाद में उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब दिए जिनमें महात्मा गांधी से लेकर यह तक पूछा गया कि अमेरिका पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने से क्यों कतरा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन की विदेश नीति यह है कि पाकिस्तान के साथ संबंध रखते हुए उसे यह बताया जाए कि उनका देश एक स्थिर, खुशहाल और शांतिपूर्ण पाकिस्तान से अधिक कुछ नहीं चाहता। ओबामा ने कहा, और हम इस उग्रवाद रूपी कैंसर को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ काम कर रहे हैं जिसने इस देश को घेर रखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अब इसके खतरे को समझ रही है जो उसकी सीमाओं के भीतर विद्यमान है। पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा इतने पाकिस्तानी मारे गए हैं जितने संभवत: और कहीं नहीं मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने छात्रों के उन सवालों के जवाब में यह बात कही जिनमें पूछा गया था कि पाकिस्तान अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी देश क्यों है और उसे आतंकी देश घोषित क्यों नहीं किया जा रहा है।

یکشنبه شانزدهم آبان ۱۳۸۹ | 21:41
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.