आज मेनें एक पागल को देखा ! जो फटे पुराने से गंदे चीथडे से होते जा रहे कपडों में लिपटा था ! लिबास से ही उसको पहचाना जा सकता था कि या तो वह पागल है या भिखारी ! बहुत गंदा सा शायद काफी दिनों से नहाया नहीं था । दाढ़ी बढ़ी हुई और बाल अजीब से बिखरे हुए से थे ! बेचारा अपने रस्ते पे जा रहा था ।
पर दुनिया बडी जालिम है, चैन से किसी को को जीने नहीं देती । अचानक एक बच्चे को वह पागल नजर आ गया और उसने उसको ना जाने कौनसे उटपटांग इशारे या संकेत दिये कि भिखारी चिढ़ने लगा ! अब बच्चे को पागल भिखारी की कमजोर नस पकड में आ गई, ए॓से ही छोडता थोडी । उसने पागल को और भी ज्यादा से ज्यादा परेशान किया ! और थोडी ही देर में उसी बच्चे के हम उम्र आवारा से दोस्त भी आ गए ! पागल व्यक्ती की तो शामत आ गई थी जैसे ।
देखते ही देखते सभ्य लोगो से भरे बाजार में आवारा टाईप के बच्चो की भीड आ गई, बच्चो मे से कोई पागल के कपडे खींचने लगा तो कोई उसे चिढ़ाने लगा । पागल कमजोर भी था और पागल तो था ही । उसने उलजुलुल बकवास करनी शुरु कर दी, हाथ पांव चलाए पर अब तो बच्चों को इस काम में और ज्यादा रस आने लगा । जान पे बन आने पर तो कोई कमजोर सा पागल भी सर्वशक्तीमान जेसा हो उठता है ।
अब बच्चे आगे आगे और पागल हाथ में पथ्थर लिए उनके पीछे पीछे ! दुनिया बडी अजीब है, पुरे घटनाक्रम में कोई बच्चों को शैतानी करने से रोक नहीं पाया और अब जब पागल के हाथ में पथ्थर आ जाता है और अगर वह बच्चों कों डराने के लिए थोडा शक्ती प्रदर्शन करता है तो लोग पागल को मारने पर उतारु हो जाते हैं । बडी अजीब सी स्थिती है आजकल ।
मुझे खुद अपने आप पर भी बडा तरस आया की क्या में उस पागल को बच्चों से बचाने में सक्षम नहीं था । अगर था तो क्यो नही बच्चो पर चिल्लाया ! हर आदमी फोकट के झंझट से बचना चाहता है आजकल, शायद में भी उन लोगों जैसा ही हो गया हूं !
امروز من یک دیوانه دیدم! لباس های قدیمی از پاره شدن خاکی توسط Chithde در پیچیده شد! او روکش را می توان شناسایی شده است که یا او را دیوانه یا یک گدا! که احتمالا خیلی کثیف روز حمام بسیاری نیست. افزایش ریش و مو خنده دار پخش شده بودند! ضعیف Raste شما
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.