मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म गुजारिश की पहली झलक गुरुवार को यहां दिखाई गई। इसमें एक जादूगर का किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्म में काम करने से उन्हें जीवन को बदल देने जैसा अनुभव हुआ है।
ऋतिक ने कहा कि यह सही है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है, जो जीवन को बदले देने वाला हो। इस फिल्म ने काम के प्रति मेरा नजरिया बदल दिया है। इससे मेरी जिंदगी बदल गई है। यह इतनी खूबसूरत फिल्म है कि 30 या 40 साल बाद भी मैं पीछे मुड़कर देखकर मुस्करा सकता हूं कि मुझे अच्छा काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बिल्कुल वैसी ही जैसे कुछ फिल्में केवल देखने के लिए बनाई जाती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म गुजारिश में ऋतिक के साथ ऐश्वर्या राय ने भी काम किया है। वह इसके पहले इस अभिनेता के साथ धूम-2 और जोधा अकबर में काम कर चुकी हैं।
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.