एक वक्त की बात है, एक व्यक्ति के छह बेटे थे, जिनके नाम हिमेश, परेश, राकेश, रमेश, जितेश और सुरेश थे...
सभी भाई शादीशुदा था, और अपनी-अपनी नौकरियों की वजह से अलग-अलग शहरों में बसे हुए थे...
सभी भाई शौकिया एक-एक खेल खेलते थे, लेकिन सभी के शौक अलग-अलग थे...
सभी भाइयों के पास अलग-अलग कार थी...
सभी भाइयों के पास अलग-अलग पालतू पशु-पक्षी थे, लेकिन दो ही महीनों में एक भाई के पालतू पशु की मौत हो गई, तो वह भी उसी पशु को ले आया, जिसे उसका एक भाई पहले से पाल रहा था... यानि अब दो भाइयों का पालतू पशु-पक्षी एक जैसा था...
लक्ष्मी और सुरीली के घर पर पालतू कुत्ता था...
सुरेश के पास पालियो कार थी, और उसे कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, स्क्रैबल या जिगसॉ पज़ल्स खेलने में मज़ा नहीं आता था...
हिमेश अपनी पत्नी जानकी के साथ स्क्रैबल खेला करता था...
मुंबई में रहने वाला भाई मारुति कार का मालिक था, और लक्ष्मी का पति था...
कीर्ति का पति शतरंज खेला करता था, और दिल्ली में रहता था...
परेश के पास एक पालतू कुत्ता था, और मारुति कार थी...
फिएट कार का मालिक नागपुर में रहता था, और उसकी पत्नी का नाम अल्का या सुनयना नहीं था...
सुरीली नागपुर में नहीं रहती थी...
अल्का के पति के पास पालतू कुत्ता नहीं था, लेकिन वह सैन्ट्रो कार का मालिक था...
रमेश के पास एक पालतू कुत्ता था...
जितेश नैनो कार का मालिक था, और शतरंज खेला करता था...
जिगसॉ पज़ल्स खेलने वाले भाई के घर पर पालतू घोड़ा या तोता नहीं था...
पुणे में रहने वाले भाई के पास पालतू बिल्ली, घोड़ा, तोता या खरगोश नहीं था...
सैन्ट्रो कार का मालिक बंगलौर में रहता था, और उसके घर पर एक पालतू बिल्ली थी...
घोड़े का मालिक कैरम बोर्ड या लूडो नहीं खेलता था...
लूडो खेलने वाला भाई दिल्ली या नागपुर में नहीं रहता था, उसके पास पालियो कार भी नहीं थी, और वह सुरीली का पति भी नहीं था...
जिगसॉ पज़ल्स खेलने वाला भाई पुणे में नहीं रहता था...
पालतू खरगोश का मालिक बंगलौर या नागपुर में नहीं रहता था, और वह लक्ष्मी का पति भी नहीं था...
सांप और सीढ़ी खेलने वाला भाई कोचीन में रहा करता था...
दो पालतू कुत्तों में से एक का मालिक लूडो खेलने का शौकीन था, और दूसरे कुत्ते को पालने वाला भाई एम्बैसेडर कार का मालिक था...
दिल्ली में रहने वाले भाई के पास पालतू घोड़ा नहीं था...
शतरंज के खिलाड़ी को खरगोश पालना कतई पसंद नहीं था...
अब इस जानकारी के आधार पर क्या आप लोग बता सकते हैं कि प्रत्येक भाई की पत्नी, कार, शहर, ..?. पालतू पशु-पक्षी और पसंदीदा खेल का नाम क्या है
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.