बिग बॉस’ से विदा लेने वाली दूसरी प्रतिभागी साक्षी प्रधान 'बिग बॉस' के घर में इतने कम दिन ही रुक पाने की वजह से उदास हैं और उनकी ख्वाहिश है कि वह दोबारा उस घर में जाएं।
साक्षी उस घर में केवल दो हफ्ते ही टिक पाईं और पहलवान खली ने उनका स्थान लिया। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैंपियन शनिवार को घर में प्रवेश करेंगे।
साक्षी ने कहा, ‘‘बिग बॉस के घर से इतनी जल्दी निकले के कारण मैं उदास हूं, लेकिन मैंने इसे स्वीकार किया। वहां गुजारे पलों से मुझे प्यार है। यह एक पेड हॉलिडे की माफिक था और अगर मौका मिला, तो मैं वहां दोबारा से लौटना चाहूंगी।’’
एमटीवी के ‘स्प्लिट्ज विला’ की प्रतिभागी साक्षी का नाम पाकिस्तानी टीवी कलाकार बेगम नवाजिश अली ने नामांकित किया। हालांकि टीवी कलाकार समीर सोनी और डाकू रह चुकी सीमा परिहार का भी बाहर जाने के लिए नामांकन हुआ, लेकिन वे दोनों बच गए।
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.