कुरान नेट पर अब हिन्दी में
दुनिया भर के मुसलमान मानते हैं कि अल कुरान पवित्र प्रगटीकरण है और जीवन के हर मर्रा के काम में वह मुसलमानों के लिये मार्गदर्शन के लिये मुख्य स्त्रोत समान है। यह ध्यान रखना होगा कि विवेक की यह पुस्तक अरबी भाषा में सर्वप्रथम प्रगट की गई। वैसे तो हर मुसलमान दिन भर में पांच बार नमाज पढते समय अरबी भाषा में कुरान को याद करता है। परंतु यह भी तथ्य है कि प्रत्येक मुसलमान अरबी भाषा में कुरान को पूर्ण रूप से समझने में असमर्थ है। वैसे तो मुसलमान नमाज अदा करने और अन्य विधियों को पूरा करने के लिये कुरान को अरबी भाषा में कंठस्थ कर लेते हैं। मुसलमानों के उपरांत, अन्य धर्मों के लोग भी कुरान को पढना चाहते हैं, जिसे मुसलमान ज्ञान की पुस्तक करार देते हैं। परंतु लोग अरबी भाषा के ज्ञान की अभाव में अल्लाह की सीखों, पवित्र मार्गदर्शन और ज्ञान से मरहूम रह जाते हैं। साथ ही लोगों के लिये जो अन्य धर्मो से हैं और गैर अरबी हैं, उनके लिये केवल पवित्र पुस्तक उदाहरण स्वरूप अल कुरान को पढने के लिये अरबी भाषा सीखना भी असंभव है। वैसे दुनिया भर में मुसलमानों ने कुरान को अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया है। भारत में भी समान प्रयास किया गया है। भारत सौ करोड से भी अधिक की आबादी वाला देश है और यहां की राष्ट्रभाषा हिन्दी है। इसके उपरांत, कुछ असामाजिक तत्वों और सांप्रदायिक ताकतों ने इस्लाम और कुरान के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कुछ लोगों ने कुरान पर पाबंदी लगाने के लिये न्यायिक दखल की पहल भी की है, क्योंकि वे सोचते हैं कि पुस्तक समाज में बैरभाव और वैमनस्य फेलाती है। मासूम लोग इस प्रकार के बहकावे में आ जाते हैं। ऐसे में लोगों के लिये यह जरूरी हो गया है कि वे कुरान को समझें। दिल्ली स्थित संस्था, मधुर संदेश संगम ने हिन्दी में अल कुरान की सुंदर वेइसाईट तैयार की है। वेबसाईट उपयोग करने के लिये बडी सरल और आसान है। मूल पाठ अरबी भाषा में है और उसके अर्थ हिन्दी में दिये गये हैं। उपयोग में ली गई भाषा भी बडी सरल और समझने में आसान है। नेवीगेशन बार में पवित्र कुरान के सभी 114 सुराह यानि अध्याय दिये गये हैं। कुरानहिन्दी डोट कॉम मधुर संदेश संगम का एक उल्लेखनीय प्रयास है। भाषांतर की सेवा प्रख्यात मुस्लिम विद़वान मौलाना फारूक अहमद खान और वरिष्ट पत्रकार और इस्लाम के जानकार डॉ मोहम्मद अहमद ने प्रदान की है। http://www.quranhindi.com/ पढने के लिये बहुउपयोगी वेइसाईट है जिनको इस्लाम और कुरान के बारे में जानने की उत्सुकता है।
هدف من از ایجاد وبلاگ این است که آن چه را که خود یاد گرفتم به دوستان علاقه مند به هندوستان آموزش زبان آن کشور رابیاموزم.